
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 1 बच्चा, 2 महिलाओं समेत 4 की मौत
Zee News
हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे रामबन जिले के खूनी नाला के पास हुआ.
बनिहाल/जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Jammu Srinagar National Highway) पर बुधवार की सुबह एक वाहन के फिसलकर गहरे खड्ढे में गिरने से दो साल के बच्चे और दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई. हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे रामबन जिले के खूनी नाला के पास हुआ. गाड़ी जम्मू से श्रीनगर जा रहा थी, जिसमें छत्तीसगढ़ के मजदूर सवार थे, पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंच कर बचाव काम में जुट गए.More Related News
