
जम्मू में Digvijaya Singh के बयान का विरोध, कांग्रेस नेता को Pakistan भेजने की मांग
Zee News
जम्मू-कश्मीर पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी समेत कई दलों ने दिग्विजय के बयान पर आपत्ति जताई है और इसे पाकिस्तान के समर्थन वाला करार दिया है.
जम्मू: जम्मू-कश्मीर पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी समेत कई दलों ने दिग्विजय के बयान पर आपत्ति जताई है और इसे पाकिस्तान के समर्थन वाला करार दिया है. एक वायरल ऑडियो में दिग्विजय सिंह ने कथित रूप से घाटी में आर्टिकल 370 की बहाली की बात की और कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो इस पर फिर से विचार किया जाएगा. दिग्विजय सिंह के इस विवाद बयान के खिलाफ घाटी में भी आक्रोश है और इस पर जम्मू कश्मीर की राजनीति दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है. एक खेमा कांग्रेस नेता के बयान का समर्थन कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर इसकी खिलाफत भी की जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने दिग्विजय के बयान का समर्थन किया है. वहीं बीजेपी और डोगरा फ्रंट खुलकर इसके विरोध में आ गया है.More Related News
