
जम्मू के Kaluchak Military Station के पास देखे गए 2 ड्रोन, Army ने फायरिंग कर खदेड़ा
Zee News
जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर धमाकों के बाद अब कालूचक मिलिट्री स्टेशन के करीब दो ड्रोन देख गए हैं. घटना बीती रात 10 बजे और तड़के 3 बजे की है.
जम्मू: जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर धमाकों के बाद अब कालूचक मिलिट्री स्टेशन के करीब दो ड्रोन देख गए हैं. घटना बीती रात 10 बजे और तड़के 3 बजे की है. रविवार के बाद सेना पहले से ही अलर्ट है और ऐसे में ड्रोन दिखने के तुरंत बाद इनपर फायरिंग की गई जिसके बाद दोनों ड्रोन वहां से गायब हो गए. सेना की ओर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है साथ ही इन ड्रोन के सोर्स का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. माना जा रहा है कि एयरफोर्स स्टेशन के बाद मिलिट्री स्टेशन पर हमले की साजिश के तहत ये ड्रोन भेजे गए थे.More Related News
