
जम्मू कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में भारी बारिश से आई बाढ़, बादल फटेने से 16 अफराद की मौत, कई लापता
Zee News
राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक मोख्ता ने कहा कि लाहौल-स्पीति में, कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और कई भूस्खलन के कारण लगभग 60 वाहन फंसे हुए हैं. शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने ’रेड अलर्ट’ चेतावनी जारी की है, जबकि मौसम विभाग के एक तर्जुमान ने कहा कि 30 जुलाई तक पूरे जम्मू-कश्मीर में व्यापक रूप से रुक-रुक कर बारिश जारी रहने के इमकान हैं.
शिमला/जम्मूः हिमाचल प्रदेश और केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की वजह से आई बाढ़ से बुध को कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई मकानों, खड़ी फसलों और एक लघु पनबिजली संयंत्र क्षतिग्रस्त हो गया. अफसरों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर गांव में बुध की सुबह साढ़े चार बजे बादल फटने से सात लोगों की मौत हो गई और 17 दीगर अफराद जख्मी हुए हैं जबकि पर्वतीय राज्य में अचानक आई बाढ़ में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, दो घायल हो गए और सात लापता हो गए. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कारगिल के विभिन्न क्षेत्रों में दो बादल फटने से एक लघु पनबिजली परियोजना, लगभग 12 मकान और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है. Himachal Pradesh | 9 deaths and 7 persons missing following flash floods in Kullu and Lahaul-Spiti districts, says Disaster Management Authority — ANI (@ANI)More Related News
