
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में प्रशासन का कमाल, लोग बने मिसाल; 45 साल से ज्यादा एज ग्रुप में 100% वैक्सीनेशन
Zee News
Covid-19 Free Village J&K: शोपियां (Shopian) जिले के हिरपोरा (Hirpora) गांव के सरपंच एजाज अहमद शेख ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर (South Kashmir) में सब से पहला संक्रमण (First Coronavirus Case) का केस यहीं मिला था. 7000 आबादी वाले गांव में हर दूसरा शख्स संक्रमित था. आज तस्वीर बदल चुकी है.
श्रीनगर: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Coronavirus second wave India) जारी है. कोरोना से जारी जंग के बीच फिलहाल महामारी से बचाव के चार ही प्रमुख तरीके हैं. मास्क, सामाजिक दूरी, हैंड सैनेटाइजेशन और कोरोना वैक्सीनेशन. इस बचाव वाले मोर्चे पर इस बार जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में दक्षिण कश्मीर से अच्छी खबर आई है. दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले (Shopian District) में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का 100% वैक्सीनशन पूरा हो गया है. जम्मू कश्मीर में सांबा जिला यह टारगेट पूरा करने वाला पहला जिला बना था. वर्तमान में कश्मीर (Kashmir) का एक मात्र करोना मुक्त गांव हिरपोरा पहली लहर में कोविड होट स्पॉट रहा था. श्रीनगर से 62 किलोमीटर दूर स्थित कश्मीर घाटी का एक ऐसा गांव जो दूसरी लहर में करोना मुक्त रहा है. इसके कई कारण है एक तो इस गांव के लोगों ने सब कुछ सरकार पर नहीं छोड़ा. लोगों ने खुद अपने दम पर ये लड़ाई लड़ी वहीं सौ फीसदी टीका लगवाकर अपनी मुहिम को कामयाब बनाया.More Related News
