
जम्मू कश्मीर में 'Unlock' का अमल शुरू, फिर से खुले बाजार
Zee News
जम्मू कश्मीर इंतज़ामिया ने शुरुआत में 29 अप्रैल को 11 जिलों में कर्फ्यू लगाया था, बाद में अगले दिन इसे सभी 20 जिलों में लागू कर दिया गया. शुरू में तीन मई तक के लिए पहला कर्फ्यू लगाया गया और बाद में इसमें बढ़ोतरी की गई.
जम्मू/श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के मामलों में इज़ाफ़े के मद्देनजर करीब एक महीने से लॉकडाउन लागू रहने के बाद सोमवार को जुज़वी तौर से 'अनलॉक' का अमल शुरू होने के साथ बाजार फिर से खुले गए. अफसरों ने इस बारे में बताया. इंतज़मिया की तरफ से रविवार को जारी नई हिदायाक के मुताबिक एक दिन के आखिर पर दुकानों को खोलने की इजाज़त दी गई है. 'ऑरेंज कैटेगरी' के जिलों में अवामी ट्रांसपोर्ट को 50 फीसदी मुसाफिरों की कैपेसिटी के साथ चलने की इजाज़त है जबकि 'रेड कैटेगरी' के जिलों में अवामी ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा.More Related News
