
जम्मू-कश्मीर में सिक्योरिटी फोर्सेज को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर
Zee News
Jammu and Kashmir encounter: हालिया दिनों सिक्योरिटी फोर्सेज और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तेज़ी आई है. सिक्योरिटी फोर्सेज ने पिछले तीन दिनों में 7 आतंकियों को मार गिराया है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के अनंतनाग जिले (Anantnag district) में आज सिक्योरिटी फोर्सेज ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. सिक्योरिटी फोर्सेज ने एक एनकाउंटर के दौरान दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया (Two terrorists killed ) है. इस सिलसिले में एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि रानीपोरा (Ranipora) इलाके के क्वारीगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सिक्योरिटी फोर्सेज ने उस इलाके की घेराबंदी की और तलाशी मुहिम शुरू किया. इस दौरान आतंकवादियों की तरफ से गोलीबारी की गई, फिर जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए. Jammu and Kashmir | Two unidentified terrorists neutralised by security forces in Kwarigam, Ranipora area of Anantnag; encounter underway (Visuals deferred by unspecified time)More Related News
