
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की कोशिशों में हुकूमत, 6 जुलाई को परिसीमन आयोग का दौरा
Zee News
जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान परिसीमन आयोग सियासी पार्टियों, अवामी नुमाइंदों और अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में नए निर्वाचन क्षेत्र बनाने के लिए जानकारी जमा करने के मकसद से परिसीमन आयोग छह जुलाई से नौ जुलाई तक जम्मू-कश्मीर का चार रोज़ा दौरा करेगा और वहां सियासी पार्टियों, अवामी नुमाइंदों और अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा. इलेक्शन कमीशन ने बुधवार को यह जानकारी दी. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के दफ्तर में यहां बुधवार को हुई बैठक के बाद यह फैसला किया गया. इस बैठक की सदारत परिसीमन आयोग की सदर जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (सीईसी) सुशील चंद्र ने की.More Related News
