
जम्मू-कश्मीर पर पहल को लेकर मायावती ने की मोदी की तारीफ
Zee News
कल 24 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर के 14 प्रमुख नेताओं के साथ बैठक होने वाली है. मायावती ने इसी को लेकर ट्वीट किया है.
नई दिल्ली: बसपा सुप्रीमो मायावती ने जम्मू-कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की तारीफ की है. मायावती ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जम्मू कश्मीर के नेताओं की होने वाली बैठक का स्वागत किया. 2. साथ ही, जम्मू-कश्मीर विधानसभा सीटों के लिए जारी नए परिसीमन के काम की यथाशीघ्र समाप्ति व वहाँ आमचुनाव आदि ऐसे मुद्दे हैं जिनपर देश की निगाहें लगी हुई हैं। केन्द्र को अपने वादे व दावे के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में स्थिति को जल्द बहाल करने का प्रयास तेज करना चाहिए, बीएसपी की सलाह। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बैठक में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर कुछ ठोस पहल की जाएगी. — Mayawati (@Mayawati)More Related News
