
जम्मू-कश्मीर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की अहम बैठक आज, सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी होंगे शामिल
Zee News
Union Home Ministry Meeting: जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा और आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपेरशन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की आज अहम बैठक होने वाली है, जिसमें सीआरपीएफ (CRPF) के डीजी समेत सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारी शामिल होंगे.
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा और आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपेरशन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की आज अहम बैठक होने वाली है. आज (7 अक्टूबर) दोपहर 12 बजे गृह मंत्रालय में होने वाली बैठक में सीआरपीएफ (CRPF) के डीजी समेत सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारी शामिल होंगे. इसके अलावा बैठक में आईबी चीफ और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी मौजूद होंगे.
आंतकियों की तरफ से आम लोगों को टारगेट किए जाने के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) की अहम बैठक होने वाली है. बैठक में जम्मू-कश्मीर की आम जनता सुरक्षा के अलावा आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन्स को लेकर चर्चा हो सकती है.
