
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में TRF के 3 आतंकी ढेर, आतंकियों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद
Zee News
Shopian Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के तुलरान गांव में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) - द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं.
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां (Shopian Encounter) में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) - द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के तीन आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षाबलों को सोमवार शाम को आतंकियों के एक घर में छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया.
पुलिस ने बताया कि लश्कर (TRF) के तीन आतंकवादी मारे गए हैं. आतंकियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं और तलाशी जारी है.' मारे गए आतंकियों में गांदरबल का मुख्तार शाह भी शामिल है, जिसने कुलगाम में बिहार के मजदूर की हत्या की थी.
