
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, फोर्सेज़ ने मार गिराया एक आतंकवादी
Zee News
सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया. जिसमें एक आतंकवादी मारा गया है. बताया जा रहा है कि एनकाउंटर अभी भी जारी है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां (Shopian जिले में शुक्रवार को सिक्योरिटी फोर्सेज़ और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि फोर्सेज़ ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद जिले के रखामा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था. J&K: An encounter is underway at Rakhama area of Shopian. Police and security forces are undertaking the operation. One unidentified terrorist has been neutralised.
प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही फोर्सेज़ उस जगह पहुंची जहां आतंकियों के होने की खबर मिली थी तो वहां मौजूद आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद अभियान एनकाउंटर में तब्दील हो गया. सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया. जिसमें एक आतंकवादी मारा गया है. बताया जा रहा है कि एनकाउंटर अभी भी जारी है.
