
जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ पीएम मोदी की बैठक उचित पहल: बीएसपी चीफ मायावती
Zee News
केन्द्र को अपने वादे व दावे के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में स्थिति को जल्द बहाल करने का प्रयास तेज करना चाहिए, बीएसपी की सलाह.
लखनऊ: 24 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के संबंध में सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के करीब 14 नेता शामिल होंगे. वहीं, दिल्ली में होने जा रही इस बैठक पर बीएसपी सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है. उन्होंने ट्वीट करते हुए इस बैठक को उचित पहल बताया. 1. सीधे पीएम श्री नरेन्द्र मोदी के स्तर पर जम्मू-कश्मीर के सम्बंध में वहाँ के 14 लीडरों की कल 24 जून की बैठक उचित पहल। करीब दो वर्ष के अन्तराल के बाद की यह बैठक कुछ ठोस फैसलों के साथ सार्थक सिद्ध होगी व जम्मू-कश्मीर राज्य की पुनः बहाली आदि के लिए भी मददगार साबित होगी, ऐसी आशा। 2. साथ ही, जम्मू-कश्मीर विधानसभा सीटों के लिए जारी नए परिसीमन के काम की यथाशीघ्र समाप्ति व वहाँ आमचुनाव आदि ऐसे मुद्दे हैं जिनपर देश की निगाहें लगी हुई हैं। केन्द्र को अपने वादे व दावे के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में स्थिति को जल्द बहाल करने का प्रयास तेज करना चाहिए, बीएसपी की सलाह। बसपा प्रमुख मायावती ने 23 June को ट्वीट करते हुए लिखा- सीधे पीएम श्री नरेन्द्र मोदी के स्तर पर जम्मू-कश्मीर के सम्बंध में वहाँ के 14 लीडरों की कल 24 जून की बैठक उचित पहल. करीब दो वर्ष के अन्तराल के बाद की यह बैठक कुछ ठोस फैसलों के साथ सार्थक सिद्ध होगी व जम्मू-कश्मीर राज्य की पुनः बहाली आदि के लिए भी मददगार साबित होगी, ऐसी आशा.More Related News
