
जम्मू-कश्मीर की माव्या सूदन बनी रियासत की पहली महिला फाइटर प्लेन पायलट, उनकी दादी ने क्या कहा
Zee News
म्मू-कश्मीर की रहने वाली माव्या सूदन ने भारतीय वायुसेना में महिला फाइटर पायलट नियुक्त की गईं हैं. उनके इस कामयाबी से पूरे गाँव में जश्न का माहौल है.
नई दिल्ली: जम्मू- कश्मीर की रहने वाली माव्या सूदन ने भारतीय वायुसेना में जम्मू-कश्मीर की पहली महिला फाइटर पायलट बनकर इतिहास रच दिया है. माव्या राजौरी में नौशेरा की सीमा तहसील के लम्बेरी गांव की रहने वाली हैं. माव्या ने फ़्लाइंग ऑफिसर के रूप में IAF में भर्ती हुई थीं. माव्या भारतीय वायुसेना में शामिल होने वाली 12वीं महिला अफसर और फाइटर पायलट के रूप में शामिल होने वाली राजौरी की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. राजनीति विज्ञान में स्नातक हैं माव्या 23 वर्षीय माव्या ने चंडीगढ़ के डीएवी से कॉलेज से राजनीति विज्ञान से स्नातक किया था. इसके पहले माव्या ने जम्मू के कार्मल कान्वेंट स्कूल में अपनी शिक्षा हासिल की है. माव्या सूदन ने तेलंगाना के हैदराबाद में डुंडिगल वायुसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड में भाग लेकर अपने देश, राज्य और जिले का नाम रौशन किया है. आपको बता दें कि पासिंग आउट परेड में माव्या ही इकलौती ऐसी महिला फाइटर पायलट थीं जिसने ये उपलब्धि हासिल की. शनिचर को हैदराबाद में मुनअक्किद इस पासिंग आउट परेड में एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार भदौरिया भी मौजूद थे.More Related News
