
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों समेत सात बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह
Zee News
कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के कई बड़े नेताओं ने पार्टी से इस्तीफे की पेशकश की है. इनमें चार पूर्व मंत्री और तीन विधायक शामिल हैं.
जम्मू: कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के सात प्रमुख नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना त्यागपत्र भेजा है और दावा किया है कि उन्हें इस केंद्रशासित प्रदेश में पार्टी से संबंधित मामलों को लेकर अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया.
त्यागपत्र भेजने वालों में चार पूर्व मंत्री और तीन विधायक हैं. सूत्रों का कहना है कि ये पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के करीबी हैं. कांग्रेस के इन नेताओं के इस्तीफे से कुछ दिनों पहले ही आजाद ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था.
More Related News
