
जमीन विवाद में महिला को पड़ी पुलिस की लाठी, वीडियो वायरल
Zee News
Dhanbad Samachar: आवेदक की चाची फुलमनी देवी ने जब जमीन पर निर्माण कार्य का विरोध किया तो पुलिस ने उनकी पिटाई कर दी. फुलमनी देवी ने कहा कि वह जमीन उनकी है और जमीन को जबरन हथियाने का प्रयास किया जा रहा है.
Dhanbad: धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस के हाथों महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि महिला अपनी जमीन पर निर्माण कार्य का विरोध करने के लिए पहुंची थी, जिसकी महिला पुलिस कर्मियों ने पिटाई कर दी. दरअसल, राजगंज थाना क्षेत्र में डोमनपुर निवासी देवनारायण महतो ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि हलधर महतो द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने राजगंज थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदक की चाची फुलमनी देवी ने जब इस जमीन पर निर्माण कार्य का विरोध किया तो पुलिस ने उनकी पिटाई कर दी. फुलमनी देवी ने कहा कि वह जमीन उनकी है. महिला ने कहा कि जमीन को जबरन हथियाने का प्रयास किया जा रहा है, वह अपनी जमीन पर किसी को निर्माण नहीं करने देंगी.More Related News
