
जब Zee News पर 'ताल ठोक के' से शुरू हुआ 'The Rohit Sardana' बनने का सफर, पढ़िए Untold Story
Zee News
आज कुछ ऐसा हुआ जिससे हमारा पूरा न्यूज रूम हिल गया, दहल गया. 13 वर्षों तक हमारे साथी रहे रोहित सरदाना की आज अचानक मृत्यु हो गई. इस मृत्यु ने आज Zee News के हमारे पूरे परिवार को झकझोर दिया है.
नई दिल्ली: खबरों की दुनिया में हम आपको त्रासदी के बारे में बताते हैं. हम मौत, भय, दुख और पीड़ा को आपके समक्ष पेश कर सकते हैं, और कुछ लोग हमें गिद्ध कहते हैं. क्योंकि हम मौत, खून और आंसू देखने के आदि हो जाते हैं, और मौतों की संख्या तो हमारे लिए सिर्फ सूचनाओं का टुकड़ा बनकर रह जाती है. ठीक वैसे ही जैसे डॉक्टर्स मृत्यु और खून देखने के आदि हो जाते हैं और उनके लिए भी ये सिर्फ काम का ही एक हिस्सा होता है.More Related News
