
जब Lalu Prasad Yadav ने बनाई अलग पार्टी और 'सत्ता' भी सरकने नहीं दी
Zee News
लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) ने अपने दम पर 1997 में दिल्ली में आरजेडी का गठन किया. अपनी दम पर पार्टी को खड़ा किया और अगले ही विधान सभा चुनाव में कमाल कर दिया.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के गठन को 25 वर्ष पूरे हो गए. पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली से वर्चुअली संबोधित किया. बिहार की इस पार्टी की स्थापना भी दिल्ली में ही की गई थी. RJD का गठन 5 जुलाई 1997 को दिल्ली में किया गया था. स्थापना के वक्त लालू प्रसाद यादव, रघुवंश प्रसाद सिंह, कांति सिंह समेत 17 लोक सभा सांसद और 8 राज्य सभा सांसदों की मौजूदगी में बड़ी तादाद में RJD कार्यकर्ता व समर्थक जुटे थे. स्थापना के साथ ही लालू प्रसाद यादव को पार्टी का अध्यक्ष चुना और आज भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर हैं.More Related News
