
जब KBC 13 में सालों बाद अमिताभ बच्चन से मिली उनकी कॉलेजमेट, बिग बी ने दिया ऐसा रिएक्शन
Zee News
Kaun Banega Crorepati 13: हाल ही में शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के दौरान अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कुछ ऐसे लोगों से भी मिले, जिनसे एक्टर का पुराना कनेक्शन निकला और ये जान कर एक्टर हैरान रह गए.
मुंबई: मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' (Kaun Banega Crorepati 13) के मेज़बान अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्सर दर्शकों को उनकी जिंदगी से जुड़े तजरुबे और इंट्रेस्टिंग किस्से सुनाते रहते हैं. इस शो के दौरान, होस्ट अमिताभ बच्चन हर तरह के कंटेस्टेंट से मिले हैं, लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कुछ ऐसे लोगों से भी मिले, जिनसे एक्टर का पुराना तअल्लुक निकला और ये जान कर एक्टर हैरान रह गए.
असल में गुरुवार को ब्रॉडकास्ट हुए केबीसी (KBC) के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बतौर एक्सपर्ट पद्मा बंदोपाध्याय को इंट्रोड्यूस करवाया था. अमिताभ बच्चन ने पद्मा के बारे में बताते हुए कहा था कि, 'पद्मा बंदोपाध्याय पूर्व फ्लाइट सर्जन, एयर मार्शल और पद्मश्री से सम्मानित हैं.' जैसे ही अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने उनका इंट्रोडक्शन खत्म किया तो पद्मा बंदोपाध्याय ने कहा, ''गुड इवनिंग सर, शायद आप मुझे नहीं जानते, लेकिन मैं आपके कॉलेज किरोड़ीमल की बैचमेट हूं.'
