
जब साक्षी के सामने धोनी को लड़की ने कर दिया प्रपोज, ICC ने किया शेयर, देखिए
Zee News
धोनी की फीमेल फैन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. आईसीसी भी इस 'प्रेम प्रसंग' को शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाई..
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने हर भारतीय दिल में अपनी एक खास जगह बनाई हुई है. अगर लड़कियों की बात करें तो वे वक्त-वक्त पर धोनी का प्रपोज करती रहती हैं. ऐसी कई मिसालें तब देखने को मिलती हैं जब धोनी स्टेडियम में खेल रहे होते हैं. इसका एक पोस्ट इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी शेयर किया था. Ohhhhhh same feeling here
2018 इंडिया प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ था, एक महिला प्रशंसक ने सार्वजनिक रूप से धोनी के लिए अपनी भावनाओं को इज़हार कर दिया था. इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) भी स्टेडियम में मौजूद थीं. लड़की ने एक पोस्टर पर लिखा हुआ है, "सॉरी फ्यूचर पार्टनर, लेकिन एमएस धोनी हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगा. आई लव यू माही."
