
जब भावुक हुए ZEE TV के फाउंडर डॉ. सुभाष चंद्रा, कहा- 'ये देश चैनल को टेकओवर नहीं होने देगा'
Zee News
ZEEL-Invesco विवाद में ज़ी एंटरटेनमेंट के फाउंडर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा- ये चैनल मेरा नहीं है, 2.5 लाख शेयरहोल्डर, पब्लिक का है. इस नेटवर्क का मालिक कोई अकेला व्यक्ति नहीं है. इस देश के 90 करोड़ व्यूअर जो रोज Zee TV को देखते हैं वो मालिक हैं.
नई दिल्ली: ZEEL-Invesco विवाद में नया मोड़ आ गया है. इन्वेस्को बैकफुट पर है और ज़ी एंटरटेनमेंट के फाउंडर डॉ. सुभाष चंद्रा फ्रंटफुट पर आ गए हैं. ज़ी टीवी के टेकओवर की साजिश रचने वालों को खुला चैलेंज दिया गया है. अगर वो इस कंपनी (ZEEL) को टेकओवर करना चाहते हैं तो गैरकानूनी तरीके से ये संभव नहीं है. विदेशी निवेशकों को भी देश के कानून का पालन करना होगा. इस मामले में डॉ. सुभाष चंद्रा ने इन विदेशी निवेशकों को कहा- आप शेयहोल्डर हैं मालिक बनने की कोशिश न करें. ज़ी न्यूज के शो DNA में एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी के सवालों का डॉ. चंद्रा ने खुलकर जवाब दिए और देश से अपील की कि देश के अपने चैनल, इकलौते राष्ट्रवादी चैनल को विदेशी कंपनियों के हाथ में न जाने दें. इस दौरान वे देश के चैनल ZEE की यात्रा पर बात करते हुए भावुक भी हुए. : किस बात पर भावुक हुए सुभाष चंद्रा? पर ट्वीट कीजिए
डॉ. सुभाष चंद्रा ने इन्वेस्को की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए खुला चैलेंज दिया कि 'ZEE TV इज नॉट फॉर सेल.' इन्वेस्को सिर्फ शेयरहोल्डर है, चैनल का मालिक बनने की कोशिश न करे. ज़ी टीवी के मालिक 2.5 लाख शेयरहोल्डर हैं. ज़ी टीवी का मालिक हर वो व्यक्ति है, जो टीवी देखता है. देश-विदेश के 150 करोड़ दर्शक इसके मालिक हैं. — Zee News (@ZeeNews)
