
जब पटना की सड़कों पर अपनी पुरानी खुली जीप में निकले लालू, याद किए थे पुराने दिन
Zee News
महज कुछ महीने पहले लालू प्रसाद यादव पटना में अपनी पुरानी खुली जीप चलाते देखे गए थे. राष्ट्रीय जनता दल ने लालू यादव की कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की थीं. इस ट्वीट में लिखा था-आज वर्षों बाद अपनी प्रथम गाड़ी को चलाया. इस संसार में जन्मे सभी लोग किसी ना किसी रूप में ड्राइवर ही तो है. आपके जीवन में प्रेम, सद्भाव, सौहार्द, समता, समृद्धि, शांति, सब्र, न्याय और खुशहाली रूपी गाड़ी सबको साथ लेकर सदा मजे से चलती रहे.
नई दिल्ली: चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव कोर्ट में दोषी करार हुए हैं. चारा घोटाले में यह केस 139 करोड़ की सबसे बड़ी अवैध निकासी का है. अब लालू यादव को 21 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी. इसी के साथ ही बेल पर बाहर चल रहे लालू यादव को फिर हिरासत में ले लिया गया है. उन्हें होटवार जेल भेजा जा सकता है. आज वर्षों बाद अपनी प्रथम गाड़ी को चलाया।
लालू प्रसाद यादव सोशल मीडिया पर अकाउंट पर सक्रिय रहे हैं लालू लालू यादव पर दोषसिद्ध होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल समर्थकों में मायूसी देखी जा रही है. लालू को दोषी करार दिए जाते ही कई नेता-कार्यकर्ता रोने लगे. लालू यादव पहले भी चारा घोटालों में सजा पा चुके हैं और जेल की सजा काट रहे हैं. साल 2021 में जेल से बेल पर बाहर आने के बाद लालू प्रसाद यादव सोशल मीडिया पर अकाउंट पर सक्रिय रहे हैं. महज कुछ महीने पहले लालू प्रसाद यादव पटना में अपनी पुरानी खुली जीप चलाते देखे गए थे. राष्ट्रीय जनता दल ने लालू यादव की कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की थीं. इस संसार में जन्मे सभी लोग किसी ना किसी रूप में ड्राइवर ही तो है।
