
जब एक-दूसरे की जान के प्यासे बन गए किन्नर, घंटों चला 'खूनी खेल'
Zee News
दिल्ली के सब्जी मंडी के रोशन आरा रोड पर किन्नरों का दो गुट आपस में भिड़ गया. ये खूनी संघर्ष घंटों चलते रहा.
नई दिल्ली: दिल्ली के सब्जी मंडी (Sabji Mandi) इलाके के रोशना आरा रोड पर मंगलवार को करीब 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक किन्नरों के एक समूह ने दूसरे समूह पर हमला कर दिया. हमले में 3 किन्नर घायल हो गए. फिलहाल इस मामले पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.
दरअसल, किन्नरों के एक समहू ने त्योहारों की बधाई लेने गए दूसरे किन्नर के समूह पर जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. किन्नर सोना के मुताबिक त्योहारों के मौके पर वो और अन्य किन्नर बधाई लेने गए थे, तभी अचानक किन्नरों का दूसरा समूह वहां आ गया और उनपर हमला कर दिया.
More Related News
