
जन चेतना में योग का महत्त्व कई गुना बढ़ गया है: हर्षवर्धन
NDTV India
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के कारण इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के समारोहों को सीमित ढंग से आयोजित किया गया, लेकिन समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका के लिए जन चेतना में योग का महत्त्व कई गुना बढ़ गया है. सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कश्मीरी गेट के महाराजा अग्रसेन पार्क में अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए चांदनी चौक के सांसद ने बताया कि क्यों उनके दिल में योग का हमेशा एक विशेष स्थान रहा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के कारण इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के समारोहों को सीमित ढंग से आयोजित किया गया, लेकिन "समग्र स्वास्थ्य" को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका के लिए जन चेतना में योग का महत्त्व कई गुना बढ़ गया है. सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कश्मीरी गेट के महाराजा अग्रसेन पार्क में अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए चांदनी चौक के सांसद ने बताया कि क्यों उनके दिल में योग का हमेशा एक विशेष स्थान रहा है.











