
जन्म के महीने से जानिए, महिलाओं के स्वभाव और उनके राज, पढ़ लीजिए ये खबर
Zee News
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) हमें किसी के व्यवहार और उसके भविष्य के बारे में संकेत देता है. फिर चाहे वह कितना भी रहस्यमयी क्यों न हो, हम उनका स्वभाव (Nature) और राज (Secrets) जान सकते हैं.
नई दिल्ली: स्त्री (Women) को इस सृष्टि की जननी के साथ सबसे रहस्यमय प्राणी भी बताया गया है. स्त्री को समझना आसान नहीं होता है. कहा जाता है कि जब बड़े-बड़े ज्ञानी, स्त्री के स्वभाव और उसके विचारों को नहीं समझ पाए तो भला दूसरों की क्या बिसात है. वहीं ज्योतिषियों (Astrologist) के मुताबिक स्त्रियों के शारीरिक अंगों और बनावट के साथ, उनके जन्म माह के अनुसार भी उनके स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है.
ज्योतिष शास्त्र हमें किसी महिला या पुरुष का स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में जानने में समर्थ बनाता हैं. फिर चाहे वह कितना भी रहस्यमयी क्यों न हो, हम उनका व्यवहार और राज (Secrets) जान सकते हैं. जन्म माह से आखिर क्या पता चलता है आइए सिलसिलेवार बताते हैं.
