
जनिए, भारत में बिकने वाले 1000 सबसे पसंदीदा ब्रांड में कौन है नंबर वन, टाॅप टेन में नहीं है एक भी भारतीय ब्रांड
Zee News
सूची में डियोडरेंट ब्रांड फॉग (12वें), दुग्ध उत्पाद कंपनी अमूल दूध (13वें), आईसीआईसीआई बैंक (17वें), अमूल बटर (20वें) जैसे भारतीय ब्रांड शीर्ष 20 ब्रांड में शामिल हैं.
नई दिल्लीः अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंप्यूटर प्रौद्योगिकी कंपनी डेल भारत के सबसे पसंदीदा ब्रांड के तौर पर उभरी है. एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. रिपोर्ट तैयार करने वाली कंपनी टीआरए रिसर्च ने एक बयान में कहा कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी का ’एमआई’, टीआरए ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट 2021 में दूसरे सबसे लोकप्रिय ब्रांड के रूप में उभरा है. इसमें कहा गया है कि एलजी टेलीविजन तीसरे स्थान पर है और उसकी हरीफ कंपनी सैमसंग टीवी चैथे मुकाम पर है. वहीं एप्पल के आईफोन को पांचवें सबसे पसंदीदा ब्रांड के रूप में जगह दी गई है. वह पिछले साल इस सूची में दूसरे मुकाम पर था. सूची में चार बार टाॅप पर रहा सैमसंग मोबाइल फोन नए रिपोर्ट में आठवें मुकाम पर खिसक गया है. भारत के सबसे पसंदीदा ब्रांड में नंबर एक पर ’डेल’ टीआरए रिसर्च के सीईओ चंद्रमौली ने कहा कि लैपटॉप कंपनी डेल ने काबिले तारीफ परफाॅर्मेंस करते हुए रिपोर्ट में सूचीबद्ध 1,000 ब्रांडों में भारत के सबसे पसंदीदा ब्रांड के तौर पर टाॅप स्थान हासिल किया है. शीर्ष-50 में 18 भारतीय ब्रांड, नौ अमेरिकी ब्रांड, आठ दक्षिण कोरियाई ब्रांड और सात चीनी ब्रांड हैं. शीर्ष-50 ब्रांड में अलग-अलग क्षेत्र के ब्रांड हैं जो उपभोक्ताओं की अलग-अलग पसंद को दर्शाती है. हालांकि, नौ प्रवेशकों के साथ मोबाइल फोन सबसे पसंदीदी श्रेणी है, इसके बाद लैपटॉप और टेलीविजन (दोनों में चार-चार ब्रांड) आते हैं.More Related News
