जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और एमडी रोहित सूरी 31 मार्च को रिटायरमेंट लेंगे
NDTV India
जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और एमडी, रोहित सूरी 31 मार्च 2023 से अपने पद से रिटायरमेंट लेंगे. वह पिछले 14 वर्षों से कंपनी का हिस्सा रहे हैं.
जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने घोषणा की है कि कंपनी के अध्यक्ष और एमडी, रोहित सूरी 31 मार्च 2023 से अपने पद से रिटायरमेंट लेंगे. सूरी जो पिछले 14 वर्षों से कंपनी का हिस्सा हैं, टाटा समूह में सूरी प्रीमियर कार डिवीजन के प्रमुख के रूप में चुने गए थे और उन्होंने 2009 में भारत में जगुआर और लैंड रोवर ब्रांड के लॉन्च का नेतृत्व किया. अभी, कंपनी ने रोहित के उत्तराधिकारी का नाम नहीं लिया है और यह घोषणा बाद में आने की उम्मीद है.
More Related News