)
जंग के मैदान में नहीं थमेंगी देसी ड्रोन-मिसाइलें, बूस्टर प्रोपल्शन सिस्टम की सफल टेस्टिंग; बढ़ा देगा 100KM तक रेंज!
Zee News
India tested dual booster system: बेंगलुरु की प्राइम टूल्स कंपनी ने नेक्स्ट-जेनरेशन मिसाइलों और लोइटरिंग म्यूनिशन के लिए विकसित अपने दोहरे बूस्टर प्रोपल्शन सिस्टम का सफल परीक्षण कर एक बड़ी सफलता हासिल की है. कंपनी द्वारा जारी किए गए फुटेज में, एक कंट्रोल टेस्टिंग के दौरान, दो धातु के नोजल्स से समकालिक रूप से नीले रंग के प्लाज्मा जेट्स निकलते हुए दिखाई दिए.
India tested dual booster system: भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शुमार है, जो डिफेंस के क्षेत्र में लगातार नए हथियारों को डेवलप कर रहा है. इतना ही नहीं, इन हथियारों को ताकत देने वाले एडवांस इंजनों पर भी जोर-शोर से काम कर रहा है. इसी बीच भारत के रक्षा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु स्थित निजी कंपनी प्राइम टूल्स ने मिसाइलों और लोइटरिंग म्यूनिशन के लिए तैयार किए गए अपने डुअल बूस्टर प्रोपल्शन सिस्टम का सफल हॉट-फायर टेस्ट किया है.
