
जंगल में रास्ता भटक गया 72 साल का बुजुर्ग, जानिए कैसे किया सरवाइव
Zee News
लियोनार्ड अक्सर बाइक से घूमने जाते थे. एक दिन जब वो जंगल से जा रहे थे तो रास्ता भटक गए, जिसके बाद तालाब और पहाड़ियों के बीच रिसते पानी को पीकर उन्होंने सरवाइव किया.
नई दिल्ली: आप किसी सुनसान जंगल (Forest) से गुजर रहे हों, जहां खतरनाक जानवरों (Animals) का बसेरा हो और ऐसे में रास्ता भटक जाएं तो सोचिए क्या होगा? ऐसा ही वाकया थाईलैंड (Thiland) में रहने वाले एक 72 साल के बुजुर्ग के साथ हुआ. वे अपने दोस्तों से मिलने जंगल के रास्ते से होकर जा रहे थे और रास्ता भटक गए. जंगल में तेज आंधी तूफान भी आया, जिसने उनकी प्रॉबलम और ज्यादा बड़ा दी. वे तीन दिनों तक जंगल में तालाब का पानी पीकर जिंदा रहे. डेली मेल में छपी एक खबर के अनुसार 72 साल के रिटायर्ड लियोनार्ड अपनी बाइक से दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकले थे. वो रास्ता जंगल से होकर निकलता है. लियोनार्ड जंगल में खो गए. रास्ता देखने के लिए वे एक पेड़ पर भी चढ़ गए. लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. जंगल में बारिश और तूफान भी आ गया, जिससे उनकी प्रॉबलम और ज्यादा बड़ गई. जंगल में खतरनाक जानवरों का खतरा भी था.More Related News
