
छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटाने की घोषणा पर सरकार का यू-टर्न, पुरानी दरें ही लागू रहेंगी
NDTV India
छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटाने की घोषणा बुधवार को हुई थी और अब इस योजना को गुरुवार को ही वापस ले लिया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है.
छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटाने की घोषणा पर केंद्र सरकार ने एक ही दिन में यू-टर्न ले लिया है. बुधवार को घोषित हुई इस योजना को गुरुवार को ही वापस ले लिया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया है कि इस घोषणा को वापस लेने के साथ पुरानी दरें ही लागू रहेंगी.











