
छुट्टियां मनाने स्पेस जाना चाहेंगे, जानें Space X के मिशन Inspiration 4 की कहानी
Zee News
आप अपनी इच्छाओं के संसार के पार जा पाएं या ना जा पाएं, लेकिन वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के पार जाकर छुट्टियां मनाने के सपने को सच कर दिखाया है. उद्योगपति एलन मस्त (Elon Musk) की कंपनी Space X का मिशन इंसपिरेशन 4 (Inspiration 4) लॉन्च हो गया.
नई दिल्ली: आप अपनी इच्छाओं के संसार के पार जा पाएं या ना जा पाएं, लेकिन वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के पार जाकर छुट्टियां मनाने के सपने को सच कर दिखाया है. उद्योगपति एलन मस्त (Elon Musk) की कंपनी Space X का मिशन इंसपिरेशन 4 (Inspiration 4) लॉन्च हो गया. इस मिशन में शामिल 4 अंतरिक्ष यात्री इस समय पृथ्वी की कक्षा से बाहर यानी अंतरिक्ष में 3 दिन की छुट्टियां मना रहे है.
सबसे बड़ी बात ये कि इनमें से कोई भी अंतरिक्ष यात्री पेशेवर अंतरिक्ष यात्री (Professional Astronaut) नहीं है. ये सभी अमेरिका (US) के सामान्य नागरिक हैं जिनके पास किसी अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव नहीं था. इसे अंतरिक्ष में इतनी दूर जाने वाली पहली ऑल सिविलियन फ्लाइट (All Civilian Flight) कहा जा रहा है. ये फ्लाइट पूरी तरह से स्वायत्त (Autonomous) मोड में है, क्योंकि इसे धरती पर मौजूद Space X के इंजीनियर्स नियंत्रित कर रहे हैं.
