
छात्रा को बदनाम करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे अश्लील मैसेज, परिजनों ने लगाए ये आरोप
Zee News
ऑनलाइन क्लासेस के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लास 8 के बच्चे ने अपनी ही क्लास की छात्रा को बदनाम करने के लिए अश्लील मैसेज लिखे, आरोप है कि यह सिलसिला लगातार कई महीनों तक चलता रहा.
मयूर शुक्ला/लखनऊ: ऑनलाइन क्लास के दौरान मनचलों की ओर से की जा रही अलग-अलग तरह की शरारतों और उससे छात्राओं को होने वाली दिक्कतों के किस्से सामने आ रहे हैं. ताजा मामला लखनऊ का है, जहां ऑनलाइन क्लासेस के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लास 8 के बच्चे ने अपनी ही क्लास की छात्रा को बदनाम करने के लिए अश्लील मैसेज लिखे, आरोप है कि यह सिलसिला लगातार कई महीनों तक चलता रहा. बच्ची ने जब अपनी मां को इसकी जानकारी दी तो अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से इसकी शिकायत की लेकिन स्कूल के प्रिंसिपल ने भी अपने हाथ खड़े कर लिए. क्या है पूरा मामला दरअसल, पूरा मामला अलीगंज इलाके का है, जहां पर सेंट एंथोनी स्कूल की ऑनलाइन क्लासेस के लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लास 8 के बच्चे द्वारा अपनी क्लास की छात्रा को बदनाम करने के लिए अश्लील मैसेज लिखने के आरोप लगे हैं. परिजनों ने आरोपी शारिक खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं.More Related News
