
छह निकाह करने वाले पूर्व मंत्री पर दर्ज हुआ केस, पत्नी बोली- कपड़ों की तरह बदलता है बीवियां
Zee News
नगमा ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि साल 2012 में मेरी शादी चौधरी बशीर से हुई थी. शादी के बाद उन्होंने मेरा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया. कई बार मेरी मर्जी के बिना जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए.
आगरा: छह शादियां करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर (Chaudhary Bashir) के खिलाफ उनकी चौथी बीवी नगमा (Nagma) ने आगरा के थाना मंटोला में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है. नगमा ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री बशीर कपड़ों की तरह बीवियां बदलते हैं, अलग-अलग महिलाओं के साथ अय्याशी करने का शौक रखते हैं. इसके अलावा उन पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. एसएसपी के आदेश के बाद चौधरी बशीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है. चौधरी बशीर पूववर्ती अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं. चौथी पत्नी ने पूर्व मंत्री के खिलाफ दर्ज कराया केस नगमा ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि साल 2012 में मेरी शादी चौधरी बशीर से हुई थी. शादी के बाद उन्होंने मेरा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया. कई बार मेरी मर्जी के बिना जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. इस मामले में चौधरी बशीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वह 23 दिन जेल में भी रह कर आए थे. चौधरी बशीर पर आरोप लगाने वाली उनकी पत्नी नगमा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें वह पूर्व मंत्री पर और भी गंभीर आरोप लगाए हैं.More Related News
