
छत्तीसगढ़: महिला ने पांच बेटियों संग कर ली खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
NDTV India
सूत्रों के मुताबिक पारिवारिक विवाद के बाद महिला कल रात अपनी बेटियों के साथ घर से निकल गई थी, लेकिन उसके पति ने पुलिस को सूचित नहीं किया और अपने रिश्तेदार के घर उनकी तलाश कर रहा था.
छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के महासमुंद (Mahasamund) में एक महिला ने अपनी पांच बेटियों संग खुदकुशी कर ली. मृतक और उसकी बेटियां बीती रात से लापता थीं और गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मृत मिलीं. पुलिस ने बताया कि सबसे बड़ी बेटी की उम्र 17 साल जबकि सबसे छोटी बेटी की उम्र 10 साल है.











