
छत्तीसगढ़ की सियासी हलचल और विधायकों के दिल्ली दौरे के बीच TS सिंहदेव का बड़ा बयान, कह दी ये बात
Zee News
विश्व रक्तदान दिवस के मौकों पर राजधानी रायपुर से प्रचार के लिए वाहन रवाना किए गए. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे.
रायपुरः छत्तीसगढ़ में भी सियासी हलचल मची हुई है. कांग्रेस के कुछ विधायक राजधानी दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं. विधायकों के दिल्ली दौरे को पार्टी की अंदरूनी कलह से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि विधायकों के दिल्ली दौरे को राजनीतिक चश्में से नहीं देखा जाना चाहिए. क्योंकि कही भी जा सकता है. वहीं अब कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी विधायकों के दिल्ली दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
हाईकमान ने हम सबको बुलाया था दरअसल, विश्व रक्तदान दिवस के मौकों पर राजधानी रायपुर से प्रचार के लिए वाहन रवाना किए गए. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. जब उनसे विधायकों के दिल्ली दौरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ''हाईकमान ने हम सबको बुलाया था, क्या होना है, ये निर्णय हाई कमान के पास सुरक्षित है, अभी फैसला नहीं हुआ, ये माना जाना चाहिए, अभी किसी को जानकारी नहीं है कि हाईकमान ने क्या निर्णय लिया है.''
