
छत्तीसगढ़ः दो सालों से अटकी BSc नर्सिंग की परीक्षा रद्द, BJP बोली- 'खुलेआम बाजार में बिकने लगे पर्चे'
Zee News
दो सालों से अटकी बीएससी नर्सिंग की परीक्षा का आयोजन शुक्रवार 20 अगस्त को होना था. लेकिन परीक्षा से ठीक पहले आदेश जारी कर परीक्षा को स्थगित कर दिया
रजनी ठाकुर/रायपुरः छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले दो सालों से अटकी नर्सिंग की परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी गई. लेकिन इस बार पेपर रद्द होने की वजह ज्यादा गंभीर है. 20 अगस्त को होने वाली परीक्षा को रद्द करते हुए विभाग ने पर्चा लीक होने की आशंका जताई है. इसी कारण पेपर शुरू होने के ठीक पहले परीक्षा रद्द कर दी गई. पूरे मामले पर विपक्ष ने भी सरकार को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए. 'खुलेआम बाजार में बिके पर्चे' BJP से पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने नर्सिंग परीक्षा के प्रश्नपत्र खुलेआम बाजार में बिकने के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में हर जगह माफिया सक्रिय है, लेकिन शिक्षा में भी अब यही असर देखने को मिल रहा है. यहां खुलेआम बाजार में पेपर बिक रहे हैं. उसी का बहाना बनाकर नर्सिंग की परीक्षा कैंसिल कर दी गई.More Related News
