छठ गीत: आ गया है पवन सिंह का नया छठ गीत 'माई रोवत होईहे', आपने देखा क्या ?
News 24
पवन सिंह भोजपुरिया सिनेमा के पावर स्टार के नाम से मशहूर हैं। फैंस उन्हें उनकी दमदार अदायिकी से लेकर जबरदस्त गाने के लिए काफी पसंद करते हैं। ऐसे में आने वाले छठ पूजा को देखते हुए फैंस भी पवन सिंह के छठ स्पेशल गीत का इंतेजार कर रहे थे।
नई दिल्ली। पवन सिंह भोजपुरिया सिनेमा के पावर स्टार के नाम से मशहूर हैं। फैंस उन्हें उनकी दमदार अदायिकी से लेकर जबरदस्त गाने के लिए काफी पसंद करते हैं। ऐसे में आने वाले छठ पूजा को देखते हुए फैंस भी पवन सिंह के छठ स्पेशल गीत का इंतेजार कर रहे थे। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। पवन ने अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम 'माई रोवत होईहे' (Mai Rowat Hoihe) है । गाने को आज ही कुछ घंटों पहले ही टॉप भोजपुरिया गाना के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे फैंस बार देख सुन रहे हैं। इस गाने को अब तक 18 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। 19 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। गाने के बोल लिखे है विनय बिहारी ने, म्यूजिक दिया है छोटे बाबा ने। गाने को आवाज पवन सिंह ने दिया है। ...