
छठी शादी करने जा रहे पूर्व मंत्री Chaudhary Bashir के खिलाफ थाने पहुंची Third Wife, तीन तलाक का मामला दर्ज
Zee News
विवादास्पद नेता और पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ उनकी तीसरी पत्नी ने तीन तलाक के तहत केस दर्ज कराया है. पत्नी का आरोप है कि बशीर छठवीं शादी रचाने जा रहे हैं, जब वह इस जानकारी की पुष्टि करने घर पहुंचीं, तो बशीर ने गाली-गलौज करने के बाद तीन तलाक बोलकर उन्हें भगा दिया.
आगरा: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे चौधरी बशीर (Chaudhary Bashir) मुश्किलों में घिर गए हैं. बशीर की बीवी नगमा (Nagma) ने उनके खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है. नगमा का आरोप है कि वह बशीर के छठवें निकाह की जानकारी मिलने पर ससुराल गई थीं, जहां पूर्व मंत्री ने गाली-गलौज करने के बाद तीन तलाक बोलकर उन्हें भगा दिया. बता दें कि नगमा बशीर की तीसरी पत्नी हैं. ताजगंज इलाके में रहने वालीं नगमा के अनुसार, उनका निकाह 11 नवंबर 2012 में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर से हुआ था. उनके दो बेटे भी हैं. नगमा का आरोप है कि निकाह के बाद से ही शौहर और ससुराल वाले उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे. जिसके खिलाफ आवाज उठाते हुए उन्होंने न्यायालय की शरण ली थी. वह तीन साल से अपने मायके में रह रही हैं.More Related News
