
चोरों ने ATM से पैसा निकालने के लिए खोजी Unique Trick, जानकर हर कोई हैरान
Zee News
चोरी करने के लिए चोर किन-किन तरकीबों का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसका ताजा उदाहण चेन्नई में देखने को मिला, जहां चोरों ने एटीएम मशीन में बगैर किसी तोड़फोड़ किए लाखों रुपये की चोरी कर डाली.
चेन्नई: चोरी करने के लिए चोर किन-किन तरकीबों का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसका ताजा उदाहण चेन्नई में देखने को मिला, जहां चोरों ने एटीएम मशीन में बगैर किसी तोड़फोड़ किए लाखों रुपये की चोरी कर डाली. इसले लिए शातिर चोरों ने बड़ी ही अनोखी तरकीब खोजी है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है. वारदात के लिए ये शातिर चोर कैश निकालने वाली नहीं बल्कि कैश जमा करने वाली मशीन को निशान बनाते थे. स्टेट बैक ऑफ इंडिया के कई एटीएम ब्रांच के एटीएम से ऐसी वारदातों को अंजाम दिया गया. चोरी के लिए चोरों ने सबसे पहले मशीन के अलॉर्म सेंसर को जाम कर दिया ताकि पैसे निकलने पर मसीश को पता ही न चल सके. इस तरह उन्होंने बगैर मशीन में तोड़फोड़ किए चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया.More Related News
