
चोरी का सामान चुराते हुए पकड़ी गई महिला कांस्टेबल, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Zee News
Lady Constable Caught In Theft Case: आरोपी महिला पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है.
पालघर: चोरों को पुलिस पकड़ती है और उन्हें सजा दिलवाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब पुलिसकर्मी ही चोरी करने लगे तो जनता का क्या होगा? ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला महाराष्ट्र के पालघर से सामने आया है. यहां एक महिला कांस्टेबल चोरी करते हुए पकड़ी गई है. बता दें कि ये घटना मुंबई के वसई इलाके की है. यहां चोरी के आरोप में एक महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि महिला कांस्टेबल ने रिकवर किए गए सामान की हेरा-फेरी की. उसने एक कबाड़ी के साथ मिलकर पुलिस डिपार्टमेंट के साथ करीब 26 लाख रुपये का फ्रॉड किया. उसने कबाड़ी को रिकवर किए गए कई सामान बेच दिए.More Related News
