
चोरी करने गए चोर को मिला उम्मीद से ज़्यादा पैसा, खुशी से आया हार्ट अटैक, जानें आगे का खेल
Zee News
यह वाकया शायह ही आपने पहले सुना होगा कि चोरी की रकम देख कर चोर को खुशी से हार्ट अटैक आ गया हो, फिर हस्पलाल जाना पड़ा हो और हस्पताल में लाखों रुपए उसे इलाज में खर्च करने पड़े.
बिजनौर: उत्त प्रदेश के बिजनौर में चोरी का एक अजीबोगरीब घटना सामना आया है. जब चोरों ने घर पहुंचकर बंटवारे के लिए रकम गिनना शुरु किया तो 13 लाख की रकम देख कर एक चोर की आंखें फटी की फटी रह गईं और खुशी से उसे वहीं पर हार्ट अटैक आ गया. इस स्थिति को देख उसके दूसरे चोर साथी ने उसे हस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज में चोर के 2 लाख रुपए खर्च हो गए. बोधवार को बिजनौर की पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार करके इस घटना का पर्दाफाश किया.More Related News
