)
चुन-चुनकर बदला लेगा भारत! भूमध्य सागर में Indian Navy का रौद्र रूप, तुर्की के 'कट्टर' दुश्मन के साथ दिखाया दमखम
Zee News
Indian Navy and Greece Navy exercise: भारतीय नौसेना ने ग्रीस की नौसेना के साथ अपना पहला समुद्री साझेदारी अभ्यास सफलतापूर्वक पूरा किया है. यह अभ्यास भूमध्य सागर में स्थित एजियन सागर में हुआ, जो दोनों देशों के बीच मजबूत होते रक्षा संबंधों और बढ़ती रणनीतिक साझेदारी की मजबूत होती तस्वीर पेश करता है.
Indian Navy and Greece Navy exercise: भारत अपनी नौसैनिक पहुंच को हिंद महासागर से भी आगे बढ़ा रहा है, और इसी कड़ी में उसने यूरोप के प्रमुख देशों के साथ समुद्री सहयोग बढ़ाना शुरू किया है. भारत और ग्रीस के बीच हुआ यह पहला नौसैनिक अभ्यास, इस रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह अभ्यास भूमध्य सागर के एक अहम हिस्से, एजियन सागर में आयोजित किया गया था, जो क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है. इस अभ्यास में दोनों देशों की नौसेनाओं ने कई तरह के जटिल समुद्री ऑपरेशन किए, जिनका उद्देश्य दोनों देशों के बीच अंतर और आपसी सहयोग को मजबूत करना था.
