
'चुनाव आयोग केंद्र सरकार का गुलाम' उद्धव ठाकरे ने समर्थकों से कही ये बड़ी बात
Zee News
शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे गुट को वास्तविक शिवसेना मानने संबंधी निर्वाचन आयोग के फैसले को शुक्रवार को ‘लोकतंत्र के लिए खतरनाक’ बताया और कहा कि वह इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती देंगे.
नई दिल्लीः शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे गुट को वास्तविक शिवसेना मानने संबंधी निर्वाचन आयोग के फैसले को शुक्रवार को ‘लोकतंत्र के लिए खतरनाक’ बताया और कहा कि वह इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती देंगे. निर्वाचन आयोग के फैसले के कुछ घंटों बाद संवाददाता सम्मेलन में ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया कि वह केंद्र सरकार का ‘गुलाम’ बन गया है.
समर्थकों से की ये खास अपील उन्होंने कहा, ‘यह कल हमारे ‘मशाल’ के चिह्न को भी छीन सकता है. उन्होंने अपने समर्थकों से हार न मानने और जीतने के लिए लड़ाई लड़ने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि पार्टी और जनता उनके साथ है. उन्होंने कहा, ‘चोरों को कुछ दिनों के लिए खुश होने दीजिए.’ ठाकरे ने कहा कि देश में लोकतंत्र जिंदा रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम न्यायालय आखिरी उम्मीद है.
