
चुनावी रणनीतिकार PK और NCP सुप्रीमो की 3 घंटे की Meeting की वजह आई सामने, मंत्री मलिक ने बताई बड़ी योजना
Zee News
हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल चुनावों में जीत दिलाने के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर फिर से सक्रिय होते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने एनसीपी प्रमुख के साथ लंबी बैठक की.
मुंबई: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) की मुलाकात के बाद से ही कई अटकलें लगने लगी हैं. हालांकि मुलाकात के एक दिन बाद शनिवार को एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ रुख रखने वाली पार्टियों को 'महागठबंधन' करने की जरुरत है. इससे मीटिंग की वजह काफी हद तक साफ हो गई है. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मलिक ने कहा, 'अगले आम चुनाव से पहले सभी विपक्षी पार्टियों के एकजुट होकर महागठबंधन बनाने की जरुरत है. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भी बीजेपी का मुकाबला करने के लिए सभी दलों का राष्ट्रीय गठबंधन बनाने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि वह सभी पार्टियों को साथ लाने की कोशिश करेंगे. जाहिर है चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को आंकड़ों और सूचनाओं की पूरी जानकारी है. ऐसे में 3 घंटे की इस चर्चा में यह मुद्दा भी जरूर आया होगा.'More Related News
