)
चीन-पाक का खेल खत्म! भारत में बनेगा 5वीं पीढ़ी का 'Su-57' फाइटर जेट? रूस ने शुरू की बुनियादी तैयारी
Zee News
Su-57 India production in India: भारत और रूस के बीच रक्षा साझेदारी अब एक नए चरण में पहुंच गई है. रूस भारत में अपने सबसे एडवांस और शक्तिशाली पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान Su-57 का निर्माण करने पर विचार कर रहा है.
Su-57 India production in India: जब भी भारत की रक्षा जरूरतों की बात आती है, तो रूस का नाम सबसे ऊपर आता है. दशकों से रूस भारत का सबसे बड़ा रक्षा आपूर्तिकर्ता रहा है. अब दोनों देशों के बीच यह संबंध और भी गहरा होता जा रहा है. हाल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस भारत में अपने सबसे आधुनिक पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान Su-57 को बनाने की संभावनाओं को लेकर स्टडी कर रहा है. यह प्रस्ताव भारत की उस जरूरत के अनुरूप है, जिसमें भारतीय वायुसेना को दो से तीन स्क्वाड्रन पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की जरूरत है.
More Related News
