)
चीन ने 'राफेल' के खिलाफ फैलाया झूठ! US रिपोर्ट का दावा- 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद AI तस्वीरों से रोकी जेट की बिक्री
Zee News
China propaganda Rafale controversy: अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल लड़ाकू विमान के मार गिराए जाने की झूठी अफवाह फैलाई. इसके लिए चीन ने फर्जी और एआई तस्वीरों का सहारा लिया.
China propaganda Rafale controversy: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का पराक्रम दुनिया ने देखा. जहां इंडियन एयरफोर्स और आर्मी ने अपना दमखम दिखाते हुए, पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. इसके लिए वायुसेना ने अपने फ्रंटलाइन लड़ाकू विमानों जैसे राफेल, सुखोई-30MKI का इस्तेमाल किया था. हालांकि, इन्हीं लड़ाकू विमानों को लेकर पाकिस्तान-चीन ने खूब फर्जी अफवाएं उड़ाईं. जिसकी परत दर परत सच्चाई सामने आती जा रही हैं. इसी बीच एक हालिया अमेरिकी रिपोर्ट में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान के साथ हुए सीमा संघर्ष के बाद चीन ने फ्रांस के राफेल फाइटर जेट के खिलाफ एक बड़ा झूठा कैंपेन चलाया था.
