
चीन को कड़ा संदेश देते हुए भारतीय सेना ने गलवान घाटी में फहराया तिरंगा
Zee News
चीनी मीडिया ने गलवान घाटी में चीनी सेना, पीएलए सैनिकों का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उनके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देखा जा सकता है.
नई दिल्लीः लद्दाख की गलवान घाटी में चीन को एक कड़ा संकेत देते हुए नए साल के मौके पर भारतीय सेना ने सीमा पर तिरंगा फहराया है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें भारतीय सैनिकों को गलवान घाटी में बहादुरी से तिरंगा फहराते हुए देखा जा सकता है. Brave Indian Army soldiers in Galwan Valley on the occasion of
केंद्रीय मंत्री ने शेयर की तस्वीर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तिरंगे के साथ गर्व से खड़े भारतीय सैनिकों की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, नव वर्ष 2022 के अवसर पर गलवान घाटी में भारतीय सेना के बहादुर जवान. चीन के सरकारी मीडिया ने हालांकि चीनी पीएलए द्वारा अपने देश का झंडा फहराए जाने की तस्वीरें जारी की थीं. — Kiren Rijiju (@KirenRijiju)
