
चीन के वुहान में फिर उभर रहा कोविड-19, 1 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई
NDTV India
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को कोविड-19 के 139 नए मामले सामने आए. आयोग ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 93,605 हो गई है. 1,444 रोगियों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 39 की स्थिति गंभीर है. 4,636 रोगियों की मौत हो चुकी है.
चीन के वुहान में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से उभर रहा है, जिसके मद्देनजर एक करोड़ 20 लाख से अधिक आबादी वाले इस शहर में एक करोड़ 12 लाख 30 हजार नमूनों की जांच की गई है. स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. वुहान में ही 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था. वुहान में स्थानीय स्तर पर संक्रमण के छह और बिना लक्षण के 15 मामले सामने आए हैं. शुक्रवार तक हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में कोविड-19 के 47 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें स्थानीय स्तर पर सामने आए 31 मामले शामिल हैं.More Related News

न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में दोनों पायलटों की मौत
US Plane Collision: न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर












