
चीन के खिलाफ अब भी जारी है सेना का ऑपरेशन स्नो लेपर्ड, हर हरकत पर पैनी निगाह
Zee News
उधमपुर. ‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’अब भी जारी रहने के साथ ही सैनिक चौकन्ने हैं और किसी तरह की आकस्मिक घटना से निपटने के लिए तैयार हैं. सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने शनिवार को यह बात कही.
उधमपुर. ‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’अब भी जारी रहने के साथ ही सैनिक चौकन्ने हैं और किसी तरह की आकस्मिक घटना से निपटने के लिए तैयार हैं. सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने शनिवार को यह बात कही. उन्होंने कहा कि लद्दाख में वार्ता के माध्यम से सैनिकों एवं हथियारों को पीछे हटाने पर ध्यान देना जारी है.
जनरल ऑफिसर-कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी), जोशी ने जम्मू-कश्मीर में उत्तरी कमान के मुख्यालय में उसके अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा ये बातें कहीं. समारोह में लद्दाख अभियान में शामिल इकाइयों के हिस्से सबसे ज्यादा प्रशस्ति-पत्र आए. उन्होंने कमान व्यवस्था में ‘असाधारण’और ‘उत्कृष्ट’ प्रदर्शन के लिए 40 इकाइयों को जीओसी-इन-सी की प्रशस्ति और 26 इकाइयों को जीओसी-इन-सी का ‘प्रशस्ति प्रमाण-पत्र’ दिया. ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन नॉर्दर्न बॉर्डर्स और कमान में अन्य अभियानों में इकाइयों के प्रदर्शन के लिए जीओसी-इन-सी का प्रशस्ति पत्र दिया गया.
