)
चीन की LAC पर 'जंग' की तैयारी? बना रहा है बंकरों के अंदर से मिसाइल दागने वाला लॉन्च शेल्टर; पैंगोंग लेक के बेहद करीब
Zee News
China missile bunkers LAC tension: इन ठिकानों का डिजाइन चीन के पारंपरिक एयर डिफेंस साइटों से बिल्कुल अलग है. आमतौर पर चीन अपने SAM Sites को गोलाकार लेआउट में बनाता है, जहां TELs को लॉन्च करने से पहले खुले मैदान में ले जाया जाता है. लेकिन इन नए ठिकानों पर प्रत्येक में चार मजबूत शेल्टर हैं जिनकी छतें जरूरत पड़ने पर हटाई जा सकती हैं.
China missile bunkers LAC tension: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा, पिछले कुछ वर्षों से LAC के करीब कुछ न कुछ ऐसी हरकत करते आ रहा है कि दोनों देशों के बीच तनाव होना लाजमी है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक,ल व सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि चीन, भारत के साथ अत्यधिक विवादित सीमा के पास कम से कम दो ऐसी सैन्य फैसिलिटी बना रहा है जिनमें हटाए जा सकने वाली छत के साथ मजबूत Hardened Shelters शामिल हैं. यह एक नए प्रकार का एयर डिफेंस साइट पैटर्न है. ये शेल्टर Surface-to-Air Missile (SAM) को ट्रांसपोर्ट करने वाले Transporter-Erector-Launcher (TEL) वाहनों को बंकर के अंदर से ही मिसाइल दागने की ताकत देते हैं.
